सचिवालय संघ के अध्यक्ष रहे हरिशरण मिश्रा बने राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष

 




लखनऊ।। केरल के त्रिवेन्द्रम में राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। आज राजधानी में उनके स्वागत समारोह का आयोजन किया किया गया। स्वागत समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिशरण मिश्रा ने कहा कि देश में एक समान वेतन और पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक आन्दोलन की तैयारी चल रही है। जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर एक बैठक का आयोजन कर आन्दोलन की तिथि घोषित की जाएगी।


राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र दीक्षित ने बताया कि आज 22 जून 2019 को राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक दारुल सफा में आयोजित हुई।बैठक में केरल के त्रिवेन्द्रम में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश राज्य से पूर्व सचिवालय संघ अध्यक्ष व राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि शरण मिश्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुने जाने की बधाई दी गई।


केरल अधिवेशन में शामिल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय और महामंत्री महेन्द्र दीक्षित ने कार्यकारिणी को बताया कि राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में कड़े निर्णयों का समर्थन किया है,क्योंकि राष्ट्रीय विकास में भृष्टाचार बड़ी बाधा है।साथ ही महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने,आय कर की सीमा 8 लाख तक निर्धारित करने और ठेके पर भर्ती की प्रक्रिया समाप्त कर सरकारी नौकरी के अवसर बढ़ाने एवम समान कार्य के लिए पूरे देश मे एक समान वेतन दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रांतीय नेतृत्व राज्य में मुख्यमंत्री व केंद्र में प्रधानमंत्री से बात चीत करके कर्मचारियों के हित मे उक्त प्रस्तावों को अमल में लाएगा। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष हरिशरण मिश्र का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर अभिनंदन किया।


Popular posts