जानिए: दिल्ली में 31 मार्च तक इन चीजों पर लगा है बैन?

नई दिल्ली॥ दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ मीटिंग की। इस दौरान दिल्ली सरकार की अहम सेवाओं को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गैर जरूरी सेवाओं के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की आज्ञा दे दी गई है।



आपको बता दे, अहम सेवाओं में 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को घर से काम की छूट की भी वरियता दे सकते हैं। हालांकि, यह छूट देना का अधिकार विभागाध्यक्ष को होगा। विभागाध्यक्ष ही यह तय करेंगे कि जरूरी सेवाओं में 55 वर्ष से अधिक उम्र के कौन से कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं।


CM केजरीवाल ने सभी विभाग के प्रमुखों को शनिवार सुबह तक घर से काम करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर लेने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक के दौरान यह भी तय हुआ कि संविदा के किसी कर्मचारी का घर से काम के दौरान तनख्वाह नहीं काटी जाएगी।