हैवानियत ऐसी की काँप जाएगी आपकी रूह, 12 साल की बच्ची का 30 लोगों ने... 


नई दिल्ली। कोई इंसान इतना भी नीचे गिर सकता है, आप कल्पना नहीं कर सकते! एक 12 साल की मासूम बच्ची का एक-दो नहीं बल्कि 30 लोगों ने लगातार 2 वर्ष तक यौन-शोषण किया। मामला केरल के मलप्पुरम जिले का है जहाँ 30 लोगों ने 12 साल की एक अबोध लड़की का दो साल से भी अधिक समय तक यौन शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस को जिले में बाल हेल्पलाइन के माध्यम से इस घटना की सूचना दी गई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि पुरुषों के एक समूह ने दो साल से भी अधिक समय तक लड़की का यौन शोषण किया। पुलिस लड़की के पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट को अपना बयान दे दिया है।